भोपाल: अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिन्टन प्रतियोगिता के चौथे दिन मप्र के खिलाडियो का मिला जुला प्रदर्शन रहा। मप्र की शर्ली भारद्वाज ने अपने दो दौर के मुकाबले जीतकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। टीम स्पर्धा मे मप्र सिविल सर्विसेज की पुरूष व महिला टीमें प्री-क्वार्टर मुकाबलें में हार गई। प्रतियोगिता सेक्टर-24, चंडीगढ में खेली जा रही है।
महिला वर्ग में मप्र की शर्ली भारद्वाज ने अपने पहले दौर के मुकाबले में केरल की एमएम थ्रिसम्मा को 30-21 से तथा दूसरे दौर में चंडीगढ की सुमन हो 30-29 से पराजित कर तीसरे दौर में प्रवेश किया। टीम मैनेजर दीप सिंह ने बताया कि 55$ वर्ग में मप्र के डॉ पियूष भटनागर को दिल्ली के विक्रम भसीन ने दूसरे दौर का मुकाबले में 15-30 से हरा दिया। 45$ वर्ग में डॉ रजनीश मारन को भी दिनेश कुमार के हाथों 15-30 से पराजय का सामना करना पडा।


