Sachin Tendulkar ने खास मुकाबले में खेलने के लिए क्रिकेटर आमिर हुसैन को मुंबई बुलाया

0

नई दिल्ली: देश के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भले ही सालों साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं लेकिन वह इस खेल से दूर नहीं हुए हैं। सचिन उन प्रतिभाओं का हौंसला बढ़ाते हैं जिन्हें उनकी तरह इस खेल से लगाव है। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं कश्मीर के दिव्यांग क्रिकेटर आमिर हुसैन। बिना हाथों के क्रिकेट खेलने वाले आमिर को सचिन तेंदुलकर ने खास मुकाबले में खेलने के लिए मुंबई बुलाया।

सचिन तेंदुलकर ने पहली आमिर हुसैन की जर्सी
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले के दौरान बॉलीवुड और क्रिकेट के कई बड़े नाम नजर आए। मैच शुरू होने से पहले सचिन तेंदुलकर से आमिर हुसैन को मैदान पर बुलाया। आमिर ने सचिन तेंदुलकर की जर्सी पहनी हुई थी। इसके बाद सचिन ने अपनी जर्सी निकाली और सभी को दिखाया कि वह आमिर की जर्सी पहनकर आए हैं। आमिर यह देखकर काफी भावुक हो गए।

आमिर हुसैन के लिए विकेटकीपर बने सचिन तेंदुलकर
मैच के दौरान आमिर गेंदबाजी करने भी आए। उन्होंने पैर से गेंद फेंकी। क्रीज पर बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी बल्लेबाजी कर रहे थे। आमिर जब गेंदबाजी करने आए तो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी खुद सचिन तेंदुलकर ने संभाली। वह विकेटकीपिंग करते हुए तालियां बजाकर आमिर की तारीफ करते भी दिखे। वहीं बल्लेबाजी करते हुए भी सचिन ने आमिर को ही अपना ओपनिंग पार्टनर बनाया। फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आए। उन्होंने आमिर के जुनून के साथ-साथ सचिन तेंदुलकर के बड़े दिल की भी तारीफ की। सचिन तेंदुलकर कुछ समय पहले ही अपने परिवार के साथ कश्मीर गए थे। वहां जाकर उन्होंने आमिर हुसैन से मुलाकात की। सचिन ने इस दौरान आमिर को अपना साइन किया हुआ बल्ला तोहफे में दिया था। सचिन ने कहा था कि वह आमिर से काफी प्रेरित हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here