एन के राई क्रिकेट टूर्नामेंट : उद्घाटन मैच में पोस्टल ने मीडिया एकादश को 92 रनों से हराया

0
NK Rai Cricket Tournament opening match
NK Rai Cricket Tournament opening match

भोपाल। हमीदिया स्पोर्ट्स कल्चरल एवं वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में पांचवी स्व.एन के राई स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आज शुभारंभ पुलिस लाइन मैदान नेहरू नगर पर विनीत माथुर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल मध्यप्रदेश परिमंडल भोपाल,अरुणेश्वर सिंहदेव चेयरमैन स्पोर्ट्स प्रोमोटर ग्रुप, राजेन्द्र सिंह रघुवंशी सहायक पोस्टमास्टर जनरल द्वारा किया गया। इस अवसर पर एच के सूदन, महफूज़ अली, उसामा, पीयूष, बृजेन्द्र सिंह, सनत, पंकज, फ़िरोज़ अनवर, आसिफ खान, विकास, फ़िरोज़ खान मुश्ताक़ आदि उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में पोस्टल ने मीडिया एकादश को 92 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

NK Rai Cricket Tournament: Postal won by 92 runs in the opening match
उद्घाटन मैच में पोस्टल ने मीडिया एकादश को 92 रनों से हराया

यह प्रतियोगिता तीन चरणों मे खेली जा रही है। पहला सिल्वर ग्रुप जिसमे उन टीमों को रखा गया है जो कभी-कभी या पहली बार किसी प्रतियोगिता में भाग ले रही है, जिनमे सधाए एकादश, पोस्टल, एजी आफिस, एस बी, राइजिंग स्टार, मास्टर एकादश, मीडिया एकादश, डी आर पी हैं। इन टीमो को दो पूलों में विभाजित कर लीग मैच करवाये जाएंगे।

दूसरा ग्रुप गोल्डन ग्रुप जिनमे डी जी पी, नगर निगम, एम पी सी सी एस, एम पी ई बी, फायर है जिनके मध्य राउण्ड रोबिन मैच होंगे। तीसरा ग्रुप कॉर्पोरेट का डायमंड ग्रुप रहेगा जिनमे एन डी आई पी एल, अस्तितव एनर्जी, फाल्कन, जनचर्चा, हमीदिया स्पोर्ट्स रहेंगी जिनके मध्य भी राउंड रोबिन मैच खेलें जाएंगे।

आज सिल्वर ग्रुप में पूल बी की टीमो पोस्टल एवं मीडिया एकादश के बीच मैच खेला गया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पोस्टल ने 231 रन 5 विकेट खोकर बनाये। मयंक जैन 58, महेंद्र मिश्रा 48, असद कमाल41, जितेश ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए मीडिया एकादश से कप्तान आर के यदुवंशी ने 3 व इंद्रजीत मौर्य ने 2 विकेट लिए।

जवाबी पारी में मीडिया एकादश के शुरुआती बल्लेबाज़ों ने अच्छी शुरुआत की अजय 33, आनंद रजक 37, विवेक 23, प्रभात 14 व अजय मोर्य ने 12 रन बनाए। शेष बल्लेबाज़ दहाई अंक तक भी नही पहुँच पाए और पूरी टीम 19 ओवर में 139 रन बनाकर आउट हो गयी। पोस्टल की ओर से मनोज शेट्टी 3, नितिन 2, महेंद्र, मयंक, चन्द्रादित्य सिंह, आदित्य को एक एक विकेट मिला मयंक जैन को उनके दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मयंक जैन को उनके दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया
मयंक जैन को उनके दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया

प्रतियोगिता में कल दो मैच खेले जाएंगे

  • पहला मास्टर एकादश विरुद्ध एस बी
  • दूसरा सधाए एकादश विरुद्ध पोस्टल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here