Ranji Trophy Final: पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी की लगातार छठी पारी में फ्लॉप, यश ठाकुर की एक तेज तर्रार गेंद ने क्लीन बोल्ड

0

नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी फाइनल में विदर्भ के खिलाफ मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का बल्ला दूसरी पारी में नहीं चला। पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी की लगातार छठी पारी में फ्लॉप रहे हैं। दूसरी पारी में शॉ के बल्ले से सिर्फ 11 रन निकले। उन्हें यश ठाकुर की एक तेज तर्रार गेंद ने क्लीन बोल्ड कर दिया। पृथ्वी ने 18 गेंद में 11 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से सिर्फ एक चौका निकला। पहली पारी में पृथ्वी अर्धशतक से चूक गए थे।

मुंबई ने 26 पर गंवाया पहला विकेट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई की टीम ड्राइविंग सीट पर है। पहली पारी में 224 रन बनाने के बाद मुंबई को पहली पारी के आधार पर 100 से अधिक रन की बढ़त मिली थी। विदर्भ की टीम पहली पारी में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में अच्छी बढ़त के इरादे से उतरी मुंबई की टीम को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पृथ्वी के रूप में मुंबई ने पहला विकेट 26 के स्कोर पर ही गंवा दिया। पृथ्वी का विकेट यश ठाकुर ने लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here