National Sports Times Media Sports Carnival begins: 100 मी. दौड़ में श्रेष्ठ प्रथम, मोहन द्वितीय व ईश्वर तृतीय रहे

0

भोपाल। चौथा नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (एनएसटी) मीडिया खेल कार्निवाल का शुभारंभ क्रिकेट और एथलेटिक्स के मुकाबलों के साथ हुआ। क्रिकेट में नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स ने जनसंपर्क की टीम को 7 रन से पराजित किया। एथलेटिक्स की 50 मीटर दौड़ में अजय मौर्य प्रथम, दीपेश द्वितीय और मोहन द्विवेदी तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह 100 मीटर दौड़ में श्रेष्ठ प्रथम, मोहन द्विवेदी द्वितीय और ईश्वर तृतीय स्थान पर रहे। ईश्वर ने यह दौड़ नंगे पैर दौडक़र पूरी की।

इसके पूर्व खेले गए क्रिकेट मुकाबले में नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 126 रन बनाए, जिसमें अजय ने 30 रन व नीरज ने 29 रनों का योगदान दिया। जनसंपर्क के राजेंद्र ने 3, राहुल ने 2 व अखिल ने 1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलते हुए जनसंपर्क की टीम 18.5 ओवर में 119 रन बनाकर आउट हो गई। नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स की ओर से दीपक बाजपेई ने 5, रामू भार्गव ने 3, अजय मौर्य व आदित्य श्रीवास्तव ने 1-1 विकेट लिया। दीपक बाजपेई मैन ऑफ द मैच चुने गए।

इसके पूर्व खेल कार्निवाल का शुभारंभ एसबीआई स्टाफ फेडरेशन ऑल इंडिया के अध्यक्ष अरुण भगोलीवाल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के उपाध्यक्ष मुमताज खान ने की। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार मृगेंद्र सिंह, गोपाल जोशी, आर.के. यदुवंशी, क्रिकेट कोच सुरेश चेनानी, हेमंत कपूर, जनसंपर्क के सहायक संचालक अनुराग उइके, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौम्या तिवारी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। बीडीसीए के उपाध्यक्ष सुशील सिंह ठाकुर ने एथलेटिक्स के पदक विजेताओं को मैडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन दामोदर प्रसाद आर्य अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर ने किया।

12 मार्च के मुकाबले

  • पत्रकार एकादश विरूद्ध खेल पत्रकार एकादश क्रिकेट मैच
  • कबड्डी स्पर्धा
  • रस्साकशी स्पर्धा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here