IPL 2024: रिंकू सिंह के शॉट से बच्चे को लगी चोट

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)के बल्लेबाज रिंकू सिंह का बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए वीडियो सामने आया है। उनके एक शॉट से बच्चे को चोटिल हो गया। रिंकू ने आईपीएल की शुरुआत से पहले केकेआर के कैंप में बैटिंग करते हुए छक्का लगाया। यह गेंद एक बच्चे के सिर पर लगी। इसके बाद रिंकू उस बच्चे से मिले और उसका हालचाल जाना और उसे बेहतरीन गिफ्ट भी दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 मार्च, मंगलवार को इसा घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेया किया। इसमें बल्लेबाज को बच्चे के पास जाकर माफी मांगते देखा गया। रिंकू के साथ केकेआर के बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर भी थे, जिन्होंने बच्चे को कोलकाता नाइट राइडर्स की टोपी भेंट की। इस पर रिंकू ने ऑटोग्राफ दिया। नीचे वीडियो में आप इसे देख सकते हैं।

आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह का शानदार प्रदर्शन
आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद वह बहुत लोकप्रिय हुए। इसके बदौलत उन्हें भारत की लिमिटेड ओवर्स टीम में जगह मिली। फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बतौर फिनिशर शानदार प्रदर्शन किया। रिंकू ने डेब्यू के बाद 15 मैच में 356 रन बनाए हैं। उसका स्ट्राइक रेट 176.23 और 89 का औसत रहा है। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं।

रिंकू सिंह का वर्ल्ड कप टीम में चयन तय
रिंकू सिंह का जून में टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चयन तय है। वह बतौर फिनिशर अहम भूमिका निभाएंगे। भारत की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे, जिन्होंने हाल ही में एक साल के लंबे अंतराल के बाद टी20 प्रारूप में वापसी। रोहित के साथ-साथ विराट कोहली के भी टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीद है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का ग्रुप शेड्यूल
भारत बनाम आयरलैंड – 5 जून न्यूयॉर्क में।

भारत बनाम पाकिस्तान – 9 जून न्यूयॉर्क में।

भारत बनाम अमेरिका – 12 जून न्यूयॉर्क में।

भारत बनाम कनाडा – 15 जून फ्लोरिडा में।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here