IPL 2024: भारतीय खिलाड़ियों की वापसी के लिए जाना जाएगा

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर IPL 2024 को भारतीय खिलाड़ियों की वापसी के लिए जाना जाएगा। आईपीएल 2023 में 4 दिग्गज भारतीय खिलाड़ी एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। एक आधे टूर्नामेंट के बाद बाहर हुआ था। चोट के कारण ऋषभ पंत समेत 3 कप्तान बाहर हुए थे। आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत के अलावा जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार नहीं खेले थे। वहीं केएल राहुल आधे टूर्नामेंट के बाद बाहर हुए थे। इन सभी खिलाड़ियों पर इस सीजन निगाहें होंगी।

ऋषभ– पंत दिसंबर 2022 में सड़क टुर्घटना में बाल-बाल बचे दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज 14 महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलने की अनुमति भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से उन्हें मिल गई है।
जसप्रीत बुमराह- तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की मुंबई इंडियंस को कमी खली थी। पीठ की समस्या के कारण वह पिछले सीजन नहीं खेले थे। हालांकि, उन्होंने चोट से शानदार वापसी की है। वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। बुमराह इस सीजन मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में खेलते दिखेंगे।

श्रेयस अय्यर– श्रेयस अय्यर भी पीठ की दिक्कत के कारण पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेल पाए थे। नितीश राणा ने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की थी। इस साल श्रेयस कप्तानी करेंगे। हाल ही में घरेलू क्रिकेट नजरअंदाज करने के कारण उन्हें बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था।
रजत पाटीदार- रजत पाटीदार ने हाल ही में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। पिछले साल वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए नहीं खेल पाए थे। आईपीएल 2022 में इस खिलाड़ी ने 8 मैच में 55.50 की औसत से 333 रन बनाए थे। उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़ा था। उनका स्ट्राइक रेट 152.75 का रहा था।

केएल राहुल– आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले केएल राहुल अनफिट हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स को वह पिछले साल मझधार में छोड़ गए थे। 2023 में वह 9 मैच खेले थे। 34.25 की औसत और 113.22 की स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here