17.1 C
New Delhi
Monday, February 3, 2025

M.P.शूटिंग अकादमी की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रूबिना फ्रांसिंन ने जीता कांस्य पदक

भोपाल: 06 से 15 मार्च 2024 तक WSPS World Cup- 2024 का आयोजन न्यू दिल्ली में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी रूबिना फ्रांसिस ने अपने खेल कौशल एवं खेल दक्षता का प्रयोग कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

रूबिना फ्रांसिस अकादमी की अंतर्राष्ट्रीय पैरा शूटिंग खिलाड़ी है। आज न्यू दिल्ली में आयोजित 2024 SHOOTING PARA SPORT World Cup अंतर्गत महिला वर्ग के व्यक्तिगत 10 मी. एयर पिस्टल स्पर्धा में रूबिना फ्रांसिंस ने 230.4 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक अर्जित कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया।प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक हंगरी की डेविड क्रिस्टीना ने 234.8 अंक प्राप्त कर और रजत पदक एन.पी.ए. की बिरिजोवस्कैया ओकसाना ने 230.4 अंक प्रात कर अर्जित किया।

उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता में अकादमी की खिलाड़ी रूबीना फ्रांसिस का यह दूसरा पदक है। इससे पूर्व रूबिना ने P6- Mixed Team 10 mtr. Air Pistol SH1 इवेन्ट चायन की खिलाड़ी को परास्त कर रजत पदक हासिल किया था। पैरा शूटिंग खिलाड़ी रूबिना फ्रांसिंस के वर्ल्ड कप दिल्ली में दूसरा पदक अर्जित करने पर खेल मंत्री विश्वाश कैलाश सारंग और खेल संचालक डॉ. रविकुमार गुप्ता ने प्रशन्नता व्यक्त करते हुये बधाई दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles