Cricket: अरेरा अकादमी की सौम्या तिवारी सेंट्रल जोन टूर्नामेंट में खेलेगी

0

भोपाल: अरेरा क्रिकेट अकादमी की सौम्या तिवारी का चयन सेंट्रल जोन (मल्टी डेज) सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ है। ऑल इंडिया इंटर जोन टूर्नामेंट पुणे में 28 मार्च से खेला जाएगा। सौम्या तिवारी मध्य प्रदेश की सीनियर महिला टीम से खेल रही हैं।

सौम्या पहली बार सेंट्रल जोन मल्टी डेज के लिए चयनित हुई है। उल्लेखनीय है कि अंडर 19 गर्ल्स इंडिया टीम से विश्व कप विजेता टीम की महत्वपूर्ण सदस्य रही हैं और अंडर 19 गर्ल्स चैलेंजर ट्रॉफी और न्यूजीलैंड के इंडिया टूर में उपकप्तान भी रहीं। सौम्या अरेरा क्रिकेट अकादमी में शुरू से लेकर अभी तक कोच सुरेश चेनानी से प्रशिक्षण ले रही हैं।सौम्या के चयनित होने पर अकादमी के सभी खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने बधाईयां देते हुए बेहतर प्रदर्शन के शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here