भोपाल। नेहरू नगर पुलिस लाइन मैदान पर खेली जा रही पांचवी स्व एन के राई स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के विभागीय वर्ग के फाइनल मुकाबले में पोस्टल एकादश ने भोपाल पुलिस को 6 विकेट से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भोपाल पुलिस ने रवि प्रकाश के 90, सुनील 24, रियाज़ इक़बाल 23, बिट्टू के 21 रनों की मदद से 173 रन बनाए। संदीप 2 व अभिषेक ने एक विकेट लिया। जवाब में पोस्टल एकादश ने अभिषेक भंडारी के शतक 103 रनों से 18 ओवर में 177 रन बनाकर मैच जीत लिया। असद कमाल ने 43 रनों के महत्वपूर्ण पारी खेली। भोपाल पुलिस से रियाज़ इक़बाल ने दो, सोनू ने एक विकेट लिया। अभिषेक भंडारी फाइनल मैन ऑफ द मैच बने। पुरस्कार वितरण स्पोर्ट्स प्रमोटर ग्रुप के संरक्षक अरुणेश्वर सिंह देव, एच के सूदन, सूरज बागजई, महफूज़ अली द्वारा किया गया।

खिलाड़ियों को दिए गए ये पुरस्कार
- राजा अली बेस्ट बैट्समैन – सर्वेश यादव (भोपाल पुलिस)।
- समीर व्यास बेस्ट बॉलर -योगेंद्र सिंह (भोपाल पुलिस)।
- सय्यद शकील मोहम्मद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट -अभिषेक भंडारी (पोस्टल एकादश)।
- बेस्ट कीपर-अभिषेक भंडारी(पोस्टल एकादश)।
- बेस्ट फील्डर – जलील खान(भोपाल पुलिस)।
- फेयर प्ले – मास्टर एकादश।
- डिसिप्लिन टीम – ए जी ऑडिट एवं सदय एकादश ।


