घराना 11 और साइबर मुख्यालय की टीम अपने मैच जीत कर अगले दौर में पहुंची

0

भोपाल: वैभव चांदेकर T20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज घराना 11ने वेदांत सुपर किंग को 5 विकेट से व साइबर मुख्यालय ने आयशर की टीम को 20 रन से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। पुलिस मैदान पर दूधिया रोशनी में खेली जा रही प्रतियोगिता में आज घराना 11 ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। वेदांत सुपर किंग 17.4 ओवर खेलकर 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।उसकी ओर से जय देवनानी ने 54 एवं आयुश ने 34 रनों की पारी खेली। घराना 11 की ओर से अमेय ने 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते घराना 11की टीम ने 17.4 ओवरों मे 5 विकेट खोकर जीत हासिल की। घराना टीम से लविन ने 86 रनों की पारी खेली। वेदांत सुपर किंग की ओर से सौरभ राजपूत ने दो विकेट झटके।लविन मंडलोई को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

दूसरे मैच में सायबर मुख्‍यालय ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर ते हुए निर्धारित 20 ओवरों मे 8 विकेट खोकर 132 रन बनाए जिसमे मंजीत ठाकुर ने 32 रनों की पारी खेली।आयशर की तरफ से मुकेश कन्नौजिया ने शानदार बॉलिंग करते हुए 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयशर की टीम 19.2 ओवर में 112 रन बनाकर ऑलआउट हो गई ।आयशर की तरफ से मुकेश कन्नौजिया ने सर्वाधिक 43 रन बनाए।सायबर की तरफ से राम दुबे ने 3 विकेट झटके। मंजीत ठाकुर को दोहरे प्रर्दशन पर मैन ऑफ द मैच चुना गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here