IPL2024: ऋषभ पंत को स्टेडियम में मिला स्टैंडिंग अवेशन

0

नई दिल्ली: किसी भी खिलाड़ी के लिए एक्सीडेंट के बाद चोट से उबरकर मैदान पर वापसी करना आसान नहीं होता है. लेकिन तारीफ करनी होनी भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज की, जिसने भयानक सड़क हादसे के बाद गजब का जज्बा दिखाते हुए चोट से उबरकर 454 दिन बाद मैदान पर वापसी की. बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत जब बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतर रहे थे तब, सभी के लिए वह एक इमोशनल मोमेंट था. लंबे समय बाद अपने ‘हीरो’ को देखने स्टेडियम में पहुंचे लोगों ने स्टैंडिंग अवेशन के जरिए सम्मान दिया. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के दूसरे मैच के जरिए क्रिकेट में वापसी की. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे. इसके बाद उन्हें कई सर्जरी करानी पड़ी. इस भयानक हादसे के बाद पंत ने फिट होने के लिए हिम्मत नहीं हारी. उनके जज्बे को देखकर हर कोई हैरान हैं जिन्होंने बहुत जल्दी रिकवरी की. पंत इस समय दिल्ली कैपिटल्स टीम की आईपीएल में अगुआई कर रहे हैं. अपने वापसी मैच में पंत ने 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि बैटिंग के दौरान जिस लय में वह दिख रहे थे, उससे एक पल भी ऐसा नहीं लगा कि यह खूंखार खिलाड़ी लगभग 15 महीने के बाद वापसी कर रहा है.

जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके
ऋषभ पंत को वापसी मैच में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने आउट किया. हर्षल ने पंत को जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराया. पंत को आउट होने से पहले हर्षल पटेल ने एक जीवनदान दिया था लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके. उनका कैच पटेल ने डीप स्क्वॉयर लेग पर ड्रॉप कर दिया था. हालांकि इसके 8 गेंद बाद हर्षल ने वापसी कर उन्हें पवेलियन भेज दिया. पंत ने हर्षल की गेंद पर बेयरस्टो को बैकवर्ड प्वॉइंट पर आसान कैच थमा दिया. हर्षल ने पंत को स्लोअर गेंद पर फंसाया और यह विकेटकीपर 30 यार्ड सर्कल से बाहर गेंद को भेजने में असफल रहा

हेड कोच रिकी पोंटिंग ने बांधें तारीफों के पुल
ऋषभ पंत ने जिस तरह से खुद को जल्दी रिकवर किया है उससे दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग खुश हैं. पोंटिंग का कहना है कि पंत अपने पुराने शॉट्स को खेलने के लिए खूब मेहनत कर रहा है. वह नेट्स में जिस तरह से पसीना बहा रहे हैं उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वह जल्द ही अपने पुराने लय में खेलते हुए दिखाई देंगे. पोंटिंग की मानें तो पंत ने जिस तरह से खुद पर भरोसा जताते हुए क्रिकेट में वापसी की है उससे उनके जज्बे का पता चलता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here