जबलपुर: मध्य प्रदेश वूशु संघ के अध्यक्ष एन.के.त्रिपाठी ने बताया की 26 से 31 मार्च 2024 तक 23 वीं सब जुनियर राष्ट्रीय वूशु प्रतियोगिता एवम सब जुनियर और जूनियर खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू में किया जा रहा है। जिसमे संपूर्ण भारत से लगभग 1500 खिलाड़ी भाग लेंगे ।
इस स्पर्धा में दिल्ली, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरयाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, उत्तराखंड उतार प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप आदि टीमे भाग लेंगी । मध्य प्रदेश के कुल 53 खिलाड़ी एंव टीम भारतीय वूशु दल की प्रशिक्षक सचिव सारिका गुप्ता विश्वामित्र अवॉर्डी के मार्गदर्शन में इस स्पर्धा में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में 60 ऑफिशियल भाग लेंगे ।
सब जुनियर और जूनियर खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु मध्य प्रदेश के कुल 13 महिला खिलाडियों का चयन वेस्ट जोन प्रतियोगिता गोवा से हुआ है। दोनो प्रतियोगिताएं जम्मू के दो अलग अलग स्टेडियम में एक साथ आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के तकनीकी अधिकारी नितेश बर्मन एवम विनोद शामिल हैं साथ ही विद्या दुबे , पूर्णिमा रजक एवम लियाकत मंसूरी को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है।
मध्य प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी कृष्णिका गुप्ता भी वूशु दल का हिस्सा हैं। स्पर्धा हेतु खेल संचालक श्री रवि गुप्ता, सह संचालक बी एस यादव, महापौर अन्नू भैया, ओलिंपिक सचिव दिग्विजय सिंह, खेल अधिकारी आशीष पांडे, मध्य प्रदेश वूशु संघ के कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ श्रीवास्तव, सहसचिव रजनीश सक्सेना, जज विकास चतुर्वेदी, शैलेंद्र शर्मा, माया रजक आदि ने शुभकामनाएं दी ।


