MLA Cup cricket: समर्थ की घातक गेंदबाजी से अकीरा क्लब जीता

0

भोपाल: विधायक कप अंडर 12 क्रिकेट टूर्नामेंट मे आज समर्थ की घातक गेंदबाजी की मदद से अकिरा क्रिकेट क्लब ने एसजीसीए को 2 विकेट से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच बने समर्थ ने मैच में 6 विकेट लिए।

गौतम नगर क्रिकेट मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज अकिरा क्लब ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया और SGCA को 142 रन पर रोक दिया। अकीरा के समर्थ ने 6 विकेट लिए। Sgca के अर्णव ने 37 रन बनाए ।

लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी अकिरा क्लब ने 8 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।हित्विक् पाटीदार ने 30 रन बनाए। अर्णव भंडारी ने 3 विकेट लिए। समर्थ को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चूना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here