नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का 11वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस का समय शाम 7 बजे का है। केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन अब तक एक मैच खेला। उसमें उसे हार झेलनी पड़ी है। वह आईपीएल 2024 की अंक तालिका में अभी सबसे निचली पायदान पर है। वाली पंजाब किंग्स इस सीजन दो मैच खेल चुकी है, जिसमें से उसे एक में जीत और एक में हार मिली है। पंजाब किंग्स के 2 अंक हैं और वह आईपीएल 2024 की अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। पंजाब किंग्स को अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स की कोशिश आईपीएल 2024 अंक तालिका में अपना खाता खोलने पर होगी। वहीं पंजाब किंग्स की नजर जीत की राह पर लौटने की होगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
लखनऊ की संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोयनिस/काइल मेयर्स, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक। इम्पैक्ट प्लेयर: दीपक हुड्डा।
लखनऊ और पंजाब की फुल स्क्वाड
लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, दीपक हुडा, मार्कस स्टोयनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, मयंक यादव, प्रेरक मांकड़ , कृष्णप्पा गौतम, अमित मिश्रा, डेविड विली, काइल मेयर्स, एश्टन टर्नर, शिवम मावी, मणिमारन सिद्धार्थ, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, राइली रोसौव, तनय त्यागराजन, हरप्रीत सिंह भाटिया, विधाथ कावेरप्पा, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, सिकंदर रज़ा, आशुतोष शर्मा, अथर्व तायडे, नाथन एलिस, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।
केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जब शनिवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी तो उसकी निगाहें हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करने पर लगी होंगी। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को चंडीगढ़ में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में 20 रन से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में क्रुणाल पंड्या को छोड़कर लखनऊ के सभी गेंदबाजों ने रन लुटाये थे और वे प्रभावित नहीं कर सके। मार्क वुड और डेविड विली की अनुपस्थिति में एलएसजी के तेज गेंदबाज कमजोर दिखे जिसमें मोहसिन खान, नवीन उल हक और यश ठाकुर से जिम्मेदारी उठाने की उम्मीद थी।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट
शिखर धवन की पंजाब किंग्स का लक्ष्य जीत की राह पर वापसी करना होगा। लखनऊ को भी सीजन के अपने पहले घरेलू मैच में जीत की राह पर लौटने की उम्मीद होगी। लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले सीजन अपने 7 घरेलू मैचों में से केवल तीन ही जीत सका था, क्योंकि स्पिन के खिलाफ स्कोर करना मुश्किल हो गया था। हालांकि, आईपीएल 2024 में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच अलग होने की उम्मीद है।
बदली हुई है इस बार की पिच?
एलएसजी के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने संकेत दिया है कि इस सीजन इकाना की पिच भी बल्लेबाजी के अनुकूल हो सकती है। इसके बावजूद इस पिच पर आईपीएल 2024 में अब तक हुए मैचों की अपेक्षाकृत कम स्कोर की उम्मीद की जा सकती है। इस पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग से मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ेगी और गेंद पुरानी होती जाएगी स्पिनर्स भी प्रभावी हो जाएंगे। ऐसे में उम्मीद की जानी चाहिए कि स्पिनर फिर अहम भूमिका निभाएंगे।
लखनऊ के मौसम का पूर्वानुमान
शनिवार 30 मार्च को लखनऊ में आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। आर्द्रता का स्तर 38 प्रतिशत के करीब रहेगा और तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मैच के दौरान लखनऊ में 16 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल आंकड़े और रिकॉर्ड
कुल मैच: 7
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच: 4
पहले गेंदबाजी करते हुए जीते गए मैच: 2
पहले बल्लेबाजी का औसत स्कोर: 129
उच्चतम कुल स्कोर: 193/6 (20 ओवर) दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा
न्यूनतम कुल स्कोर: 108/10 (19.5 ओवर) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा
लक्ष्य का पीछा करते हुए हासिल किया गया उच्चतम स्कोर: 127/5 (16 ओवर) सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपर जाइंट्स द्वारा


