IPL 2024 के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स के मैट हेनरी की रफ्तार से बल्लेबाज पड़ते मुसीबत में

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने डेविड विली के बाहर होने के बाद अब उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को शामिल है। डेविड विली ने निजी कारणों की वजह से इस सीजन के शुरू होने से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था। लखनऊ की टीम ने उस समय रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के नाम का ऐलान नहीं किया था, वहीं अब उन्होंने सीजन में पहला मैच खेलने के बाद मैट हेनरी को अपनी टीम के साथ जोड़ने के फैसला किया है। हेनरी को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 1 करोड़ 25 लाख रुपए में अपनी टीम के साथ जोड़ा है।

हेनरी की रफ्तार से बल्लेबाज पड़ते मुसीबत में
न्यूजीलैंड टीम से इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने वाले मैट हेनरी अपनी तेज रफ्तार के लिए पहचाने जाते हैं, जिसमें वह लगातार 140 प्लस की गति से गेंदबाजी करते हैं, ऐसे में नई गेंद के साथ डेथ ओवर्स में भी वह टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। मैट हेनरी इससे पहले आईपीएल में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें उन्होंने अब तक सिर्फ 2 ही मुकाबले खेले हैं जो साल 2017 में उन्हें पंजाब किंग्स की टीम से खेलने का मौका मिला था। हेनरी ने न्यूजीलैंड टीम से अब तक 25 टेस्ट, 82 वनडे और 17 टी20 मैच खेले हैं। हेनरी के नाम पर टी20 इंटरनेशन में अब तक 20 विकेट हैं जिसमें उनका इकॉनमी 8 के आसपास देखने को मिला है, जबकि औसत 24.8 का रहा है। वहीं टी20 क्रिकेट में हेनरी के आंकड़े देखें तो उसमें उन्होंने 131 मैचों में 24.70 के औसत से 151 विकेट हासिल किए हैं, इस दौरान उन्होंने तीन बार एक पारी में 4 विकेट लेने का कारनामा भी किया है।

लखनऊ टीम को पहले मैच में करना पड़ा हार का सामना
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल के 17वें सीजन में अब तक एक मुकाबला खेला है, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर है। वहीं उनको इस सीजन में अपना दूसरा मुकाबला 30 मार्च को अपने होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। इस मैच में एलएसजी अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी। पहले मैच में लखनऊ टीम के बल्लेबाज उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके थे, जिसकी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here