MI vs RR IPL 2024: 1 अप्रैल को सीजन का 14वां मैच, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक रोमांचक मैच की उम्मीद

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में सोमवार यानी 1 अप्रैल को सीजन का 14वां मैच है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस का समय 07:00 बजे का है। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में अब तक दो मैच खेले हैं और एक भी जीत नहीं पाई।

राजस्थान रॉयल्स ने भी अब तक दो मैच खेले हैं। उसने अपने दोनों मैच में जीत हासिल की है। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 की अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है, जबकि मुंबई इंडियंस सबसे निचली पायदान पर है। जाहिर है मुंबई इंडियंस की कोशिश गृह मैदान पर राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल 2024 की अंक तालिका में अपना खाता खोलने पर होगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स की नजर जीत की हैट्रिक लगाकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने की होगी।

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड
मुंबई और राजस्थान के बीच अब तक 28 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस (MI) 15 और राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 12 में जीत हासिल की है। दोनों के बीच एक मैच टाई पर समाप्त हुआ। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (एमआई) का अब तक का उच्चतम स्कोर 214 रन है। वहीं मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का उच्चतम स्कोर 212 रन है।

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के साथ पिछले 5 में से 4 मैच जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी बार मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2022 में जीत हासिल की थी। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबलों की बात करें तो अब तक 8 मैच हुए हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस ने 5 में जीत हासिल की है।

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद मानी जाती है। यही वजह है कि यहां पर कई बार 200 से ज्यादा रन का स्कोर बना है। हालांकि, वानखेड़े स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए भी मददगार रही हैं, लेकिन छोटी बाउंड्री उनके लिए चुनौती खड़ी करती हैं। मुंबई इंडियंस का गृह मैदान पर रिकॉर्ड अच्छा है। मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले 78 में से 49 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मौसम रिपोर्ट
मैच शुरू होने पर मुंबई में तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मैच के बाद यह 27 डिग्री तक गिर सकता है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन आर्द्रता 73% तक रहेगी

ये है मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढ़ेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, ल्यूक वुड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कम्बोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा, क्वेना मफाका।

ये है राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल , एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here