SRH vs CSK IPL 2024: कौन लेगा मुस्तफिजुर की जगह, सीएसके और एसआरएच की प्लेइंग इलेवन, पिच और वेदर रिपोर्ट

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 5 अप्रैल, शुक्रवार को शाम 7:30 बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मेजबानी करेगा। दोनों टीमें अपने-अपने पिछले मुकाबलों में हार के बाद इस मैच में उतरेंगी। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) गुजरात टाइटंस (जीटी) से सात विकेट से हार गई थी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) विजाग (विशाखापत्तनम) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से दिए दिए गए लक्ष्य से 20 रन पीछे रह गई थी।

SRH vs CSK हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 19 आईपीएल मैच खेले हैं। उनमें से सीएसके ने 14 और एसआरएच ने 5 जीते हैं। सीएसके के खिलाफ हैदराबाद का अब तक का उच्चतम स्कोर 192 रन है और एसआरएच के खिलाफ सीएसके का उच्चतम स्कोर 223 रन है। दोनों के बीच पिछले 5 मुकाबलों में से 4 में सीएसके ने जीत हासिल की। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पिछली बार 2022 में हराया था। तब अभिषेक शर्मा (50 रन पर 75 रन) प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

SRH vs CSK पिच रिपोर्ट
हैदराबाद की पिच से गेंदबाजों को शायद ही कोई मदद मिलेगी। यहां की सपाट पिचों को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। हालांकि आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े भी इसी पिच पर आए हैं। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए अल्जारी जोसेफ ने आईपीएल 2019 में SRH के खिलाफ 12 रन देकर 6 विकेट लिए थे। यहां खेले गए आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 277/3 बनाया था। हेनरिक क्लासेन (34 गेंद में 80 रन), अभिषेक शर्मा (23 गेंद में 63 रन) और ट्रेविस हेड (24 गेंद में 62 रन) उस मैच में SRH की ओर से प्रमुख स्कोरर थे। इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में पहली पारी में बल्लेबाजी का औसत स्कोर 196 रन है, जो बताता है कि सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में एक उच्च स्कोरिंग मुकाबला होने की संभावना है।

SRH vs CSK मौसम की रिपोर्ट
मैच शुरू होने के समय हैदराबाद में तापमान 37 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि, मैच के अंत तक इसके 32 डिग्री तक गिर जाने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जबकि आर्द्रता 38% से ऊपर नहीं जाएगी। AccuWeather के अनुसार, हवा की गुणवत्ता अस्वास्थ्यकर रहेगी।

वानिंदु हसरंगा की नहीं होगी वापसी
सनराइजर्स हैदराबाद के वानिंदु हसरंगा अब भी टीम फिट नहीं है। टीम मार्को यानसेन को प्लेइंग इलेवन के संयोजन में बैठा नहीं पा रही है। उन्हें जयदेव उनादकट को ही बनाए रखना होगा। इस मैदान पर जयदेव ने 22 ओवर डाले हैं और 13 विकेट लिए हैं।

चेन्नई को गेंदबाजी संयोजन में करना होगा बदलाव
गेंदबाजी में चेन्नई को संयोजन पर विचार करना होगा क्योंकि मुस्ताफिजुर रहमान अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये वीजा की प्रक्रिया पूरी करने बांग्लादेश लौट गए हैं। अभी तक मुस्ताफिजुर और मथीषा पथिराना की जोड़ी सीएसके के लिये अच्छा प्रदर्शन कर रही थी । मुस्ताफिजुर की जगह मुकेश चौधरी ले सकते हैं जबकि शार्दुल ठाकुर ने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। टीम महेश तीक्षना को भी जगह दे सकती क्योंकि हैदराबाद की पिच थोड़ी धीमी है। हालांकि एसआरएच में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो कि स्पिनर्स के खिलाफ बड़े शॉट्स लगाते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: रचिन रविंद्र, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, डेरिल मिचेल, समीर रिज़वी, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना/शार्दुल ठाकुर

इंपैक्ट प्लेयर: महेष तीक्षना/मथीशा पथिराना

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट

इंपैक्ट प्लेयर: वॉशिंगटन सुंदर/उमरान मलिक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here