North East Regatta: म.प्र. सेलिंग अकादमी ने जीते 09 पदक

0

भोपाल: 01 से 06 अप्रैल 2024 तक 2nd YAI North East Regatta 2024 चैम्पियनशिप आयोजित की गई। चैम्पियपशिप में अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर 04 स्वर्ण, 03 रजत और 02 कांस्य सहित कुल 09 पदक अर्जित कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया।

रेगाटा में आयोजित इस चैम्पियनशिप में म.प्र. राज्य सेलिंग अकादमी के खिलाड़ी राममिलन यादव ने ILCA-7 Class स्पर्धा में, सशंक बाथम ने ILCA-4 Class स्पर्धा में, नैनसी राई और मनीष शर्मा ने 420 Mixed Open स्पर्धा में, कु. दिव्यांशी मिश्रा और अनिराज सेंधव ने 420 Youtht स्पर्धा में खेल कौशल और शारीरिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये 01-01 स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह पहला अवसर है जब ILCA-7 Class स्पर्धा के सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया है।

इसी चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के खिलाड़ी बासु चंद्रवंशी ने Optimist Boy स्पर्धा में, एकलव्य बाथम ने बालक वर्ग में ILCA-4 Class स्पर्धा में और कु. सौम्या सिंह पटेल ने बालिका वर्ग ILCA-4 Class स्पर्धा में खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुये 01-01 रजत पदक अर्जित किया। इसी तरह खेल अकादमी की खिलाड़ी सुगनझा ने Optimist Girls स्पर्धा में और अजय यादव एवं अभिराज यादव की जोड़ी ने 29er स्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन कर 01-01 कांस्य पदक प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि चैम्पियनशिप में देश भर के 16 क्लबों ने भागीदारी की,जिसमें एनएसएस (नेषनल सेलिंग स्कूल) प्रथम स्थान पर रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here