भोपाल: विधायक कप अंडर 12 क्रिकेट टूर्नामेंट मे आज वंश बाथम की घातक गेंदबाजी की मदद से विश्वास सारंग क्रिकेट क्लब ने आरसीसी को 8 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
गौतम नगर क्रिकेट मैदान पर आज RCC ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और मात्र 100 रन पर आल आउट हो गई। सारंग अकादमी के वंश बाथम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। प्रियान्श् लोधी ने भी 2 विकेट लिए।आरसीसी के विक्की ने 49 रन की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी विश्वास सारंग अकादमी ने यह लक्ष्य 2 विकेट खोकर 19 ओवरो मे हासिल कर लिया। शौर्य राजपूत ने 38 रन और दीप ज्योति ने 20 रन बनाए। आर्यन और मयंक ने 1-1 विकेट लिए।वंश बाथम को शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।


