नई दिल्ली: मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स सोमवार को अपने घर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। केकेआर अब तक सीजन में कोई मैच नहीं हारी है वहीं चेन्नई की टीम अपने घर पर कोई मैच नहीं हारी है। ऐसे में किसी एक का रिकॉर्ड टूटना तय है। चेन्नई ने पिछले दोनों मैच गंवाए हैं ऐसे में उनकी नजर जीत के ट्रैक पर लौटने पर होगी।
फॉर्म में है शिवम दुबे
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और युवा खिलाड़ी रचिन रविंद्र को अपने खेल में सुधार करते हुए सुपरकिंग्स को पावर प्ले में अच्छी शुरुआत दिलानी होगी। गायकवाड़ 118.91 के स्ट्राइक रेट से ही रन बना पाए हैं जबकि रविंद्र पिछले दो मैचों में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में सुपरकिंग्स के सबसे सफल बल्लेबाज शिवम दुबे हैं जिन्होंने 160.86 के स्ट्राइक रेट से 148 रन बनाए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स का गेंदबाजी संयोजन
तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान और मथीसा पथिराना विभिन्न कारणों से टीम के पिछले मैच में नहीं खेल पाए जिससे सुपरकिंग्स के गेंदबाजी विभाग की कमजोरियां उजागर हुईं। अगर ये नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से भी बाहर रहते हैं तो सुपरकिंग्स को उनकी भरपाई करने के लिए कुछ अलग सोचना होगा। अगर ये दोनों बाहर रहते हैं तो तेज गेंदबाजी विभाग में दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और मुकेश चौधरी जबकि स्पिन विभाग में मोईन अली, रविंद्र जडेजा और महेश तीक्षणा के कंधों पर जिम्मेदारी होगी।
अजेय है कोलकाता नाइट राइडर्स
नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स अब तक टूर्नामेंट में अजेय रहे हैं और दोनों टीमों को बल्ले से निडर प्रदर्शन का फायदा मिला है। सुनील नारायण से पारी का आगाज कराना केकेआर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। मौजूदा सत्र में केकेआर के सबसे सफल बल्लेबाज नारायण को जल्दी पवेलियन भेजना सुपरकिंग्स के गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स की ड्रीम इलेवन
पहली टीम
विकेटकीपर: फिल साल्ट
बल्लेबाज: अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर
ऑलराउंडर: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, डेरिल मिचेल, रविंद्र जड़ेजा
गेंदबाज: दीपक चाहर, हर्षित राणा
दूसरी टीम
विकेटकीपर: एमएस धोनी
बल्लेबाज: अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़
ऑलराउंडर: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, मोइन अली
गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, मुस्तफिजुर रहमान, वरुण चक्रवर्ती


