भोपाल: विवेक तत्वादी और पूनम तत्वादी ने पहली डिस्ट्रिक्ट लेवल फिकलबॉल टूर्नामेंट में अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ मिलकर डबल गोल्ड जीते। विवेक तत्वादी ने मेंस 50 प्लस कैटेगरी में शैलेंद्र बागरे के साथ और मिक्सड डबल्स में पूनम तत्वादी के साथ मिलकर डबल गोल्ड जीते। जबकि पूनम ने प्रेरणा मट्टा के साथ मिलकर वुमंस डबल्स और विवेक तत्वादी के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स के खिताब जीते।
विंग्स स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस दो दिनी टूर्नामेंट में ओपन वर्ग में मेंस का खिताब निखिल कुंदनानी ने जीता। उन्होंने फाइनल में मोहित कंजनानी को हराया। मेंस डबल्स में का खिताब धर्मेंद्र और करण की जोड़ी ने जीता। इन्होंने फाइनल में निखिल-मोहित की जोड़ी को हराया। मिक्स्ड डबल्स का खिताब शुभम पांडे और अदिति मट्टा की जोड़ी ने जीता। 35 प्लस मेंस डबल्स में आशीष मट्टा और धर्मेंद्र जैन की जोड़ी चैम्पियन बनी। पुरस्कार वितरण स्पोर्ट्स प्रमोटर ग्रुप के चेयरमैन अरुणेश्वर सिंहदेव ने किया।


