IPL 2024, CSK vs LSG: केएल राहुल और क्विंटन डीकॉक की अर्धशतक पारी साथ ही पहले विकेट के लिए की गई इनकी शतकीय साझेदारी का बड़ा योगदान

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 के 34वें लीग मैच में लखनऊ ने अपने घरेलू मैदान पर सीएसके को 8 विकेट से हरा दिया। लखनऊ की जीत में कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डीकॉक की अर्धशतक पारी साथ ही पहले विकेट के लिए की गई इनकी शतकीय साझेदारी का बड़ा योगदान रहा। इस मैच में सीएसके ने पहले खेलते हुए रवींद्र जडेजा के नाबाद 57 रन साथ ही एमएस धोनी के नाबाद 28 रन की तेज पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए, लेकिन लखनऊ ने 19 ओवर में 2 विकेट पर 180 रन बनाकर मैच को आराम से जीत लिया। इस मैच में सीएसके टीम की हार का सबसे बड़ा कारण क्या रहा आइए जानते हैं।

केएल राहुल और डीकॉक की शानदार बल्लेबाजी
सीएसके ने इस मैच में 176 रन बनाए, लेकिन केएल राहुल और क्विंटन डीकॉक ने अपनी टीम को लिए शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी करते हुए टीम की जीत पक्की कर दी। सीएसके के गेंदबाज इन दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी को जल्दी तोड़ पाते तो बात बन सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। तब तक इनके विकेट गिरे तब तक सीएसके के हाथ से मैच निकल चुका था। इस मैच में कप्तान केएल राहुल ने 53 गेंदों पर 3 छक्के और 9 चौकों की मदद से 82 रन की पारी खेली जबकि डीकॉक ने 43 गेंदों पर एक छक्का और 5 चौकों की मदद से 54 रन बनाए।

सीएसके की खराब बल्लेबाजी और साधारण गेंदबाजी
इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। ऐसे में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे और एमएस धोनी को छोड़कर अन्य बल्लेबाजों ने बेहद खराब बल्लेबाजी की। सीएसके के लिए रचिन रवींद्र ने इस मैच में जीरो रन बनाए तो वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 17 रन जबकि शिवम दूबे ने 3 तो वहीं समीर रिजवी ने एक रन की पारी खेली। इस टीम के लिए सबसे नुकसान देने वाली बात ये रही कि विकेट एक नियमित अंतराल पर गिरते रहे और किसी के बीच अच्छी साझेदारी नहीं हो पाई। अन्य बल्लेबाजों ने रन बनाए, लेकिन अगर ऊपर के बल्लेबाज अच्छा खेलते तो स्कोर कुछ और होता और लखनऊ के लिए काम आसान नहीं होता। इस मैच में सीएसके की गेंदबाजी भी साधारण दिखी और जब पहला विकेट 15वें ओवर में गिरा तब तक देर हो चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here