IPL 2024, DC vs SRH : दिल्ली को लगा दूसरा झटका

0

नई दिल्ली: आज आईपीएल 2024 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से है। दोनों टीमों के बीच यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली और हैदराबाद की नजरें इस मैच में बेहतर प्रदर्शन कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर लगी होंगी।

सनराइजर्स हैदराबाद ने सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की आतिशी पारी के बाद शाहबाज अहमद के अर्धशतक की मदद से दिल्ली कैपिटल्स के सामने 267 रनों का लक्ष्य रखा। दिल्ली ने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। हैदराबाद ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 266 रन बनाए। हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड ने 32 गेंदों पर 11 चौके और छह छक्कों की मदद से 89 रन बनाए, जबकि शाहबाज 29 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्कों के सहारे 59 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 55 रन देकर चार विकेट लिए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए हेड और अभिषेक ने धुआंधार पारी खेली और पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 125 रन बनाए जो आईपीएल इतिहास का पावरप्ले में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर केकेआर के नाम था जिन्होंने 2017 में आरसीबी के खिलाफ बिना किसी नुकसान के 105 रन बनाए थे। हेड और अभिषेक ने हर गेंदबाज को निशाने पर लिया। हेड ने 16 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया जो इस सीजन का संयुक्त रूप से सबसे तेज पचासा है। हेड और अभिषेक ने पावरप्ले में जिस तरह बल्लेबाजी की उसे देखकर लग रहा था कि हैदराबाद की टीम एक बार फिर अपना रिकॉर्ड तोड़ेगी और आईपीएल का सर्वोच्च स्कोर बनाएगी, लेकिन कुलदीप यादव ने पावरप्ले खत्म होने के तुरंत बाद अभिषेक शर्मा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अभिषेक 12 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होते ही हैदराबाद की पारी लड़खड़ा गई और देखते ही देखते टीम ने चार विकेट गंवा दिए।

कुलदीप ने हेड को शतक बनाने से भी रोका। हालांकि शाहबाज अहमद ने अंत में विस्फोटक पारी खेली और टीम का स्कोर 260 के पार पहुंचाया। हैदराबाद की टीम आईपीएल इतिहास की एकमात्र टीम बन गई है जिसने तीन बार 250 रन से अधिक का स्कोर खड़ा किया है। हैदराबाद ने इससे पहले इसी सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट पर 277 रन और आरसीबी के खिलाफ तीन विकेट पर 287 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ट्रेविस हेड को पवेलियन भेज दिया है। हेड 32 गेंदों पर 89 रन बनाकर आउट हुए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here