Arvind Chaturvedi स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 28 अप्रैल से

0

भोपाल: स्व अरविंद चतुर्वेदी स्मृति टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट 28 अप्रैल से आयोजित किया जा रहा है। यह दूनमिंट ओल्ड कैपियन और नेहरूनगर पुलिस मैदान पर खेला जाएगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष अभय चतुर्वेदी ने बताया कि टूनर्नामेंट तीन ग्रुप में खेला जाएगा। इसमें कार्पोरेट, डिपार्टमेंटल और ओपन शामिल हैं। प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों मैचों के प्लेयर ऑफ द मैच प्लेयर को पुरस्कृत किया जाएगा। पहला मैच सुबह १.०० बजे शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा।

टूनर्नामेंट का उदघाटन स्पोट्र्स प्रमोटर्स ग्रुप के चेयरमैन अरुणेश्वर सिंहदेव, शहर के पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर जेपी यादव, हाँको ओलिंपियन सैयद जलालुद्दीन रिजवी, ओलिंपियन समीर दाद और भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रजत मोहन वर्मा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here