CSK vs LSG: मैच के दौरान आईपीएल का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं MS Dhoni

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 का 39वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने इस सीजन में अभी तक 7-7 मैच खेले हैं और 4-4 मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में ये मैच दोनों टीमों के लिए प्वॉइंट्स टेबल को देखते हुए काफी अहम रहने वाला है। वहीं, इस मैच में सभी की नजर एमएस धोनी पर रहने वाली है। वह इस मैच के दौरान आईपीएल का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

इतिहास रचने की दहलीज पर धोनी
एमएस धोनी आईपीएल में अभी तक 257 मैच खेल चुके हैं। वह इस लीग में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। एमएस धोनी इस दौरान 149 जीते हुए मैचों का हिस्सा रहे हैं। अगर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में सीएसके की टीम जीत जाती है तो ये एमएस धोनी की 150वीं जीत होगी। इसी के साथ वह आईपीएल के इतिहास में 150 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में अभी तक कोई भी खिलाड़ी एमएस धोनी के पास नहीं पहुंच पाया है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी
एमएस धोनी – 149 जीत
रोहित शर्मा – 133 जीत
रवींद्र जडेजा – 132 जीत
दिनेश कार्तिक – 123 जीत
सुरेश रैना – 122 जीत

आईपीएल में एमएस धोनी के आंकड़े
एमएस धोनी आईपीएल में अभी तक कुल 257 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 39.46 की औसत से 5169 रन बनाए हैं। जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। एमएस धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक भी हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। वह साल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here