IPL 2024, SRH vs RCB : हैदराबाद को लगा चौथा झटका

0

नई दिल्ली: आज आईपीएल 2024 का 41वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

आरसीबी को चौथा झटका भी जयदेव उनादकट ने दिया। उन्होंने विराट कोहली को 140 रन के स्कोर पर आउट किया। किंग कोहली 43 गेंदों में 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मैच में दिग्गज बल्लेबाज ने 118.60 के स्ट्राइक रेट से चार चौके और एक छक्का लगाया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए महिपाल लोमरोर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कैमरन ग्रीन मौजूद हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 157/4 है

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रजत पाटीदार का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया। इस सीजन में यह उनका तीसरा अर्धशतक है। पाटीदार ने विराट कोहली के साथ 60+ रनों की साझेदारी निभाई। उन्हें जयदेव उनादकट ने आउट किया। वह 20 गेंदों में दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से 50 रन बनाने में कामयाब हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here