33.6 C
New Delhi
Thursday, May 1, 2025

Yuvraj Singh को लगता है कि पंजाब के युवा बाएं हाथ के खिलाड़ी को भारतीय टीम में चुने जाने से पहले थोड़ा परिपक्व होने की जरूरत

नई दिल्ली: अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने सिक्स मारने की क्षमता के साथ-साथ प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से भी काफी ध्यान आकर्षित किया है। वर्तमान में आठ मैचों में 288 रन के साथ सनराइजर्स ओर से दूसरा सबसे ज्यादा स्कोरर हैं। 23 वर्षीय यह खिलाड़ी सीजन का इमर्जिंग प्लेयर का खिताब जीतने की दौड़ में है। हालांकि, भारत पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को लगता है कि पंजाब के युवा बाएं हाथ के खिलाड़ी को भारतीय टीम में चुने जाने से पहले थोड़ा परिपक्व होने की जरूरत है। युवराज का अभिषेक को लेकर दिया बयान काफी मायने रखता है, क्योंकि उन्होंने इस खिलाड़ी को काफी करीब से देखा है। उन्होंने अभिषेक के खेल को निखारा है।

अभिषेक चुने जाने के लिए तैयार नहीं
क्रिकबज के अनुसार युवराज सिंह से जब अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा के चुने जाने को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा, ” अभिषेक बहुत करीब हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह अभी विश्व कप के लिए तैयार हैं।” उनका बयान भारतीय टीम के चयन से ठीक पहले आया है।

आने वाले छह महीने अभिषेक के लिए बेहद अहम होंगे
युवराज ने कहा, “विश्व कप के लिए हमें एक अनुभवी टीम चुननी होगी। जाहिर तौर पर कुछ लोग भारत के लिए खेले हैं। वर्ल्ड कप के बाद उन्हें भारत के लिए खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्हें इसी पर ध्यान देना चाहिए। आने वाले छह महीने अभिषेक के लिए बेहद अहम होंगे।” अभिषेक की बेहतरीन स्ट्राइक रेट (218.18) से युवराज प्रभावित हैं। हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का मानना है कि अभिषेक को सही मायने में अपनी पहचान बनाने के लिए कुछ बड़े स्कोर बनाने होंगे।

कुछ बड़ी पारियां खेलनी होंगी
युवराज ने कहा, “उनका प्रदर्शन निश्चित रूप से बेहतर है। उनका स्ट्राइक रेट अद्भुत रहा है, लेकिन बड़े स्कोर नहीं आए हैं। अगर आप भारत के लिए खेलना चाहते हैं तो इस तरह के स्ट्राइक रेट के साथ यह महत्वपूर्ण है कि आप बड़े स्को करें। शानदार स्ट्राइक स्ट्राइक रेट बढ़िया है, लेकिन आप भारत के लिए खेलने लायक हैं यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ बड़ी पारियां खेलनी होंगी।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles