17th Mini National Handball: मध्यप्रदेश ने जीता गोल्ड मेडल

0

भोपाल: मुंबई (महाराष्ट्र) में 21 से 24 अप्रैल तक आयोजित 17वीं मिनी नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम ने फाइनल में मणिपुर को 27- 16 से पराजित कर गोल्ड मेडल जीता. प्रतियोगिता में देश भर की 24 टीमों ने भाग लिया.,मध्यप्रदेश टीम में भोपाल जिला हैंडबॉल संघ के 3 खिलाड़ी शौर्य खत्री-क्षेत्री,अक्षत बड़ोला और शिवराज पांडे बालक वर्ग में एवम् 2 खिलाड़ी गरिमा पांडे और अश्लेषा सिंह बालिका वर्ग में शामिल थे.

इस अवसर पर मध्यप्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जैन टीनू,महासचिव डॉ हरदीप सिंह रुप्पल, भोपाल जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष कृष्णा घाडगे, सचिव संदीप राव,मध्यप्रदेश पुलिस टीम के कोच भरत पांडे,मनोज बड़ोला,जगत बहादुर, एवम् सीनियर खिलाड़ियों विजेंद्र,प्रवीण,आदित्य,करीम,राहुल,शक्ति,आदि ने विजेता टीम को बधाई दी एवम् भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here