Mumbai Indians के लेग स्पिनर पीयूष चावला ने केकेआर के खिलाफ मैच के बाद रोहित शर्मा पर अपडेट दी

0

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर पीयूष चावल ने केकेआर के खिलाफ मैच के बाद रोहित शर्मा पर अपडेट दिया। पीयूष ने खुलासा किया है कि क्यों रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे थे। पीयूष ने बताया कि रोहित शर्मा को पीठ में हल्का दर्द था, इसलिए वह प्लेइंग-11 में शामिल नहीं थे।

Rohit Sharma को क्यों इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरना पड़ा?
दरअसल, केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस के दौरान जब हार्दिक पांड्या ने यह बताया की रोहित शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने उतरेंगे, तो हर कोई पांड्या को ट्रोल करने लगा, लेकिन इसके पीछे की वजह क पीयूष चावला ने खुलासा किया। पीयूष ने बताया कि रोहित शर्मा को पीठ में थोड़ी जकड़ने थी, जिस वजह से वह प्लेइंग-11 में शामिल नहीं थे।

चावला ने मैच के बाद कहा कि रोहित को पीठ में हल्का दर्द था और वह बस एहियातन इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे। हम गर्व और सम्मान के लिए उतरे, क्योंकि कई बार आप मैदान पर यह सोचकर नहीं उतरते कि आप क्वालीफाई करोगे या नहीं। आप अपने नाम के लिए खेलते हो, हम भी इसके लिए खेल रहे हैं। हम सभी ने यह सुना है कि टी20 लय का खेल है और हम इस सीजन लय हासिल नहीं कर सके। यह किसी भी टीम के साथ हो सकता है। ऐसा हमारे साथ पहली बार नहीं हुआ है। यह किसी दूसरी टीम के साथ भी हो सकता है।

रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे थे, लेकिन वह बल्ले से फिर से फ्लॉप साबित हुए। रोहित ने 12 गेंदों पर 11 रन बनाए। मुंबई को केकेआर से 24 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिससे पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई। मुंबई टीम की ये 11 मैचों में आठवीं हार रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here