35.5 C
New Delhi
Wednesday, April 30, 2025

म.प्र. अकादमी की रजनी झा ने पैरालम्पिक पेरिस के लिए क्वॉलिफाई किया

भोपाल। 9 से 11 मई 2024 तक ICF Canoe Sprint World Cup and Paracanoe World Championship का आयोजन हंगरी में किया जा रहा है। अकादमी की कु. रजनी ने KL2 Women 200 mtr. में ओलम्पिक गेम्स के क्वालिफिकेशन सेमीफायनल मुकाबले में अपने खेल कौशल और शारीरिक दक्षता प्रदर्शन करते हुयेे प्रारांभिक मुकाबलों में 01ः09ः25 का समय लेकर तृतीय स्थान प्राप्त कर फायनल राउण्ड के लिए अपनी जगह बनाई।

रजनी के प्रशिक्षक केप्टन पियूष कांती बरोई ने अवगत कराया कि फायनल में जगह बनाते ही रजनी ने पैरालम्पिक गेम्स 2024 पेरिस के लिए पात्रता अर्जित कर ली है। प्रतियोगिता में KL2 Women 200 mtr स्पर्धा में इजराइल की Talia EILAT 01:01:60 का समय तय कर प्रथम स्थान और चीन की Danqin WANG 01:02:74 का समय लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त कर फायनल मुकाबले में जगह पक्की की है।

कल 11.05.2024 को वर्ल्ड चैम्पियनषिप के फायनल मुकाबला होना है। फायनल मुकाबले में 09 खिलाड़ी प्रतिभागिता करेंगे। यह खिलाड़ी चायना, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इंग्लेण्ड, स्पेन, इजराइल और भारत देश के है।

कु. रजनी झा म.प्र. राज्य क्याकिंग-केनोइंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक पिजूष कांती बरोई के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत् है। केप्टन पिजूष ने रजनी को अत्यंत प्रतिभाशाली खिलाड़ी बताया, उन्होंने अवगत कराया कि रजनी झा मूलतः ग्वालियर की निवासी है। रजनी ने 06 माह पूर्व अकादमी में एसोसिएट प्लेयर के रूप में प्रवेश लिया था। रजनी विक्रम अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी है और भोपाल आरटीओ में पदस्थ है।

कु. रजनी के पैरालम्पिक में चयनित होने पर पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है। यह पहला अवसर है जब वाटर स्पोर्ट्स में मध्यप्रदेश के 02 पैरा खिलाड़ी पैरालम्पिक में प्रतिभागिता करेंगे। म.प्र. राज्य क्याकिंग-केनोइंग अकादमी भोपाल के खिलाड़ियों वर्ष 2007 से अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 469 स्वर्ण, 313 रजत और 166 कांस्य सहित कुल 948 पदक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 10 स्वर्ण, 15 रजत और 19 कांस्य सहित 44 पदक अर्जित किये हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles