नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन खेल रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 12 मई को होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ मुकाबले से पहले कप्तान ऋषभ पंत के रूप में बड़ा झटका लगा है। पंत को आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन की वजह से एक मैच के बैन का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तय समय पर अपने ओवर्स का कोटा पूरा नहीं किया था, जिसके बाद इस तीसरी बार ये गलती होने की वजह से टीम के कप्तान पंत को एक मैच के लिए सस्पेंड किए जाने के साथ उनपर 30 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।


