जेएन भाया क्रिकेट ट्रॉफी: भोपाल संभाग की पहली जीत

0

भोपाल: भोपाल ने नर्मदापुरम को चार विकेट से हराकर जेएन भाया ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पहली जीत
दर्ज की है। एक दिन पहले उसे उज्जैन से हार झेलना पड़ी थी। रीवा में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में नर्मदापुरम ने 218 रन बनाए। इसमें राहुल चंद्रोल ने 111 रन की पारी खेली। अथर्व महाजन 29 और यश दुबे 19 रन बना पाए। प्रंकेश राय ने 3 विकेट लिए। राहुल बाथम और अनुभव अग्रवाल को 2-2 विकेट मिले। जवाब में भोपाल ने 19.3 ओवर में 6 विकेट के पर 219 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया। भोपाल के कप्तान राहुल बाथम ने 36 रनों की नाबाद पारी खेली अंकुश सिंह ने 43 रन बनाए। कनिष्क दुबे ने 42 रन बनाए। राहुल चंद्रोल और राहुल बाथम संयुक्त मेन ऑफ द मैच चुने गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here