भोपाल: मप्र शूटिंग अकादमी भोपाल में चल रहे ओलिंपिक चयन ट्रायल में स्टार शूटर मनु भाकर और आदर्श सिंह ने क्रमशः वुमंस 5 मीटर पिस्टल और मेंस 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के क्वालीफिकेशन दौर में पहला स्थान हासिल
किया। महिला कैटेगरी में ईशा सिंह के मनु के ही बराबर 586 अंक थे, लेकिन भीतरी 10 हिट के आधार पर वे दूसरे स्थान पर रहीं। रिदम सांगवान तीसरे,पर रहीं। मेंस कैटेगरी में अनीश, अंकुर और विजयवीर सिद्धू और भावेश क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें पर रहे। मेंस और वुमंस कैटेगरी के टॉप-5 शूटर्स फाइनल में मंगलवार को भिड़ेंगे। ट्रायल के बाद चयन समिति की बैठक होगी, जिसमें ओलंपिक के लिए अंतिम टीम की घोषणा की जाएगी।


