Thailand Open: भारत के मेइराबा मेसनाम ने मंगलवार को यहां थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई

0

बैंकॉक: भारत के मेइराबा मेसनाम ने मंगलवार को यहां थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई। प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी में ट्रेनिंग करने वाले मणिपुर के 21 साल के मेइराबा ने हमवतन शाश्वत दलाल को 15-21 21-14 21-16 से हराने के बाद मलयेशिया के कोक जिंग होंग को 21-19 21-9 से हराकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।

बुधवार को मुख्य ड्रॉ में उनकी भिड़ंत हमवतन भारतीय और पांचवें वरीय एचएस प्रणय से होगी। पुरुष एकल क्वालिफिकेशन में हिस्सा ले रहे चार अन्य भारतीय एस शंकर मुथुसामी, आयुष शेट्टी, कार्तिकेय गुलशन कुमार और रवि हार के कारण मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में नाकाम रहे। महिला एकल में निक्की रापरिया और पुरुष युगल में विमलराज अन्नादुरई और मयुरन काथिरवन भी क्वालिफाइंग दौर में हार गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here