IPL 2024: प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी पंजाब किंग्स की टीम को लीग राउंड के आखिरी फेज में भी लगा झटका

0

नई दिल्ली: प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी पंजाब किंग्स की टीम को लीग राउंड के आखिरी फेज में भी झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पंजाब किंग्स के बचे दो मैच नहीं खेल पाएंगे। वह चोट के कारण पहले से ही टीम से बाहर चल रहे थे। रिपोर्ट्स की माने तो वह टीम से बाहर हो चुके हैं और साउथ अफ्रीका लौटने वाले हैं। रबाडा अपनी चोट के इलाज के लिए देश लौट रहे हैं।

शिखर धवन भी बाहर
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन पहले से ही टीम से बाहर हैं। उन्होंने लीग चरण की शुरुआत में ही चोट लग गई थी जिसके बाद किसी भी मैच में नजर नहीं आए। उन्होंने नौ अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेला था जिसके बाद उन्हें कंधे में चोट लग गई थी। वह भी अब टीम के आखिरी दोनों मैचों में नजर नहीं आएंगे और कप्तानी सैम करने के हाथों में ही रहेगी।

प्लेइंग इलेवन में बदलाव
पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन ने बुधवार के मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया था कि टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय है। उन्होंने कहा, ‘प्लेइंग इलेवन में बदलाव होंगे। रबाडा चोट के कारण घर लौट गए हैं। हमें उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना होगा। लियाम लिविंगस्टन को भी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए वापस बुला लिया है। हम टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं और हम निराश हैं लेकिन यह युवा खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here