Shooting Olympics Selection Trial: अंजुम-स्वप्निल ने ओलंपिक चयन ट्रायल में पहली जीत दर्ज की

0

भोपाल: ओलंपियन अंजुम मोदगिल और पेरिस ओलंपिक खेलों के कोटा विजेता स्वप्निल कुसाले ने गुरुवार को भोपाल में चल रहे ओलंपिक चयन ट्रायल में क्रमश: महिला और पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में पहली जीत दर्ज की।

पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा के फाइनल में स्वप्निल ने 463.7 अंक का स्कोर बनाया और अखिल श्योराण को हराया। अखिल 461.6 अंक का स्कोर बनाया और वह चूक गए। वहीं, स्थानीय निशानेबाज ऐश्वर्य तोमर 451.9 अंक के स्कोर से तीसरे स्थान पर रहे।

महिलाओं के थ्री पोजिशन फाइनल में अंजुम ने 463.9 अंक का स्कोर बनाया। उन्होंने सिफत कौर सामरा को पीछे छोड़ा। भारत की नंबर एक निशानेबाज सिफत कौर 1.9 अंक से पिछड़ गईं। स्थानीय निशानेबाज आशी चौकसे 447.3 अंक से तीसरे स्थान पर रहीं। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के टी3 क्वालीफिकेशन में ओलंपियन मनु भाकर 577 के स्कोर से शीर्ष पर रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here