Babuji Sarang Smriti Cricket: अथर्व के दोहरे प्रदर्शन से उड़ान अकादमी जीता

0
Arthav Shrivastava

भोपाल: बाबूजी कैलाश सारंग स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में आज उड़ान क्रिकेट अकादमी ने ए सी सी क्रिकेट अकादमी को 63 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।उड़ान के अथर्व श्रीवास्तव को दोहरा प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

गौतम नगर मेदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज उड़ान क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 273 रन बनाए। उसकी ओर से बल्लेबाजी करते हुए अनिमेष सक्सेना ने 55 और अथर्व श्रीवास्तव ने 42 रन बनाएं। मोहम्मद अयान ने 37 रनों का योगदान दिया। एसीसी क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए चैतन्य राजपूत ने 5,मास्टर कुलवंत ने तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम 210 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।इस तरह उड़ान अकादमी ने 63 रन से मैच जीत लिया। उड़ान से गेंदबाजी करते हुए अथर्व श्रीवास्तव ने तीन और श्रेयांश ने तीन विकेट लिए। अथर्व श्रीवास्तव को दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here