Arera Cricket League: सुखदेव हाउस ने राजगुरु को 49 रनों से पराजित किया

0

भोपाल: आज अरेरा प्रीमियर लीग इंटर हाउस अंडर 16 एज ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट में सुखदेव ने राजगुरु हाउस को 49 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज सुखदेव ने टॉस जीत कर निर्धारित 50 ओवरों में से 43.3 खेल कर 171 रन बनाए। सौम्या तिवारी ने 33, पीयूष सिंह ने 35,रणवीर पांडे ने 38 रनों का योगदान दिया। साथ ही सन्नी गुप्ता ने 20 रन बनाए। राजगुरु की ओर से सिद्धांत शर्मा ने 10 ओवर में 38 रन देकर 4 व अर्णव पुंडीर ने 31 रन देकर 3 विकेट लिए। शानवी मंडलोई ने भी 34 रन देकर 2 विकेट लिए।

जवाबी पारी में राजगुरु 122 रन ही बना सकी। कप्तान अर्णव पुंडीर ने सर्वाधिक 41 रनों का योगदान दिया। वैभव मारन ने 25 रन बनाए उनके साथ कार्तिक दुबे ने 20 रन बनाए। सुखदेव की ओर से गेंदबाजी में सौम्या तिवारी ने 7 ओवर में 21 रन देकर 4, अर्जुन शुक्ला ने भी 7 ओवर में 21 रन देकर 4, रोहित पांडे दो ओवर में 2, संस्कार गवांडे ने 1 विकेट लिया। इस तरह सुखदेव हाउस 49 रनों से यह मैच जीता।

सनियर खिलाड़ी मुकेश भटनागर ने सौम्या तिवारी और अर्णव पुंडीर को ऑलराउंड प्रर्दशन करने पर संयुक्त मैन ऑफ़ द मैच से पुरस्कृत किया। कल राजगुरु और भगतसिंह के बीच आखिरी लीग खेला जाएगा। अगर कल भगतसिंह मैच जीतेगा तो फाइनल में उसका सुखदेव से मुकाबला होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here