T20 World Cup 2024 से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर यूनुस खान ने सरकार से एक बड़ी मांग की

0

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्तान की टीम जब भी सामने होती है तो एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलता है। फैंस टीवी स्क्रीन के सामने से हटने का नाम नहीं लेते और पूरी सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। इन दोनों ही टीमों के बीच मैच हो इसका फैंस को काफी इंतजार रहता है। साल 2012 के बाद से दोनों टीमों के बीच कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं हुई। हालांकि, आईसीसी के इवेंट में दोनों टीमों एक-दूसरे का सामना करती हुई नजर आई है। इस बीच टी20 विशव कप 2024 से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर यूनुस खान ने सरकार से एक बड़ी मांग की।

दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी यूनुस खान (Younis Khan) ने भारत बनाम पाकिस्तान के बीच सीरीज को लेकर सरकार से बड़ी मांग की। यूनुस खान ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान की टीम को टी20 विश्व कप 2009 में खिताब जिताया था। इस बीच टी20 विश्व कप 2024 से पहले यूनुस खाने ने पाकिस्तान के रिपोटर्स से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी जो पीढ़ी है, उसमें हमेशा ही बात की है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज होनी चाहिए।

ये सिर्फ दो टीमों की बात नहीं। विश्व कप में जब भी मैच होता है, तो कोई भी टीम मैच हारती है तो दूसरी पर प्रेशर डबल होता है। बार-बार जब खेलेंगे तो प्रेशर रिलीज होगा। प्लेयर्स भारत-पाक मैच से ही स्टार बनते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा किमेरे ख्याल से स्पोर्ट्स के लिए दोनों मुल्कों को इकट्ठा होना चाहिए। दोनों मुल्कों की सरकारों को इकट्ठा होना चाहिए। प्लेयर्स साथ ही हैं। बड़ा अच्छा माहौल होता है। प्लेयर्स अपने खेल के बारे में अपने विचार शेयर कर रहे होते हैं। दोनों देश के क्रिकेट बोर्ड को सामने आना चाहिए और भारत बनाम पाकिस्तान के बीच सीरीज होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here