IPL 2024: नितीश बने इमर्जिंग प्लेयर ऑफद सीजन, हर्षल पटेल ने जीता पर्पल कैप

0

नई दिल्‍ली: आईपीएल 2024 के फाइनल में केकेआर ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस मैच में हैदराबाद को बेशक हार मिली, लेकिन इस टीम के खिलाड़ी नितीश रेड्डी को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन के खिताब से नवाजा गया। 21 साल के नितीश रेड्डी का ये दूसरा आईपीएल सीजन था। साल 2023 में उन्हें सिर्फ 2 मैच खेलने का मौका मिला था, लेकिन इस सीजन में उन्होंने 13 मैच खेले और टीम के लिए संतोष जनक प्रदर्शन किया तो वहीं इस सीजन में पर्पल कैप का खिताब हर्षल पटेल ने जीता और ये कमाल आईपीएल में उन्होंने दूसरी बार किया।

नितीश ने आईपीएल 2024 में 13 मैच खेले और इन मैचों में उन्होंने 142.92 की स्ट्राइक रेट के साथ 303 रन बनाए। इस दौरान नितीश कुमार ने दो अर्धशतक भी जड़े और उनका बेस्ट स्कोर इस बार नाबाद 76 रन रहा। नितीश ने इस सीजन में 15 चौके और 21 छक्के लगाए और उनका औसत इन मैचों में 33.67 का रहा। उन्हें इस सीजन में गेंदबाजी करने का भी मौका मिला और 13 मैचों में उन्होंने 3 विकेट भी हासिल किए।

IPL में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले प्लेयर
2024 – नितीश रेड्डी (एसआरएच)
2023 – वाई जयसवाल (आरआर)
2022 – उमरान मलिक (एसआरएच)
2021 – आर गायकवाड़ (सीएसके)
2020 – डी पडिक्कल (आरसीबी)
2019 – एस गिल (केकेआर)
2018 – आर पंत (डीडी)
2017 – बी थम्पी (जीएल)
2016 – मुस्तफिजुर (एसआरएच)
2015 – एस अय्यर (डीडी)
2014 – अक्षर पटेल (पीबीकेएस)
2013 – सैमसन (आरआर)
2012 – मनदीप (पीबीकेएस)
2011 – आई अब्दुल्ला (केकेआर)
2010 – एस तिवारी (एमआई)
2009 – रोहित (डीसी)
2008 – एस गोस्वामी (आरसीबी)

IPL 2024 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा विकेट लेने का कमाल किया और पर्पल कैप अपने नाम किया। ,उन्होंने इस सीजन में खेले 14 मैचों में 24 विकेट अपने नाम किए और इस सीजन में उनका बेस्ट प्रदर्शन 15 रन देकर 3 विकेट रहा। इस लीग में ये दूसरा मौका था जब हर्षल पटेन ने पर्पल कैप अपने नाम किया। इससे पहले उन्होंने साल 2021 में ये खिताब जीता था और उस वक्त वो आरसीबी टीम का हिस्सा थे।

पर्पल कैप विजेता
2024 – हर्षल (पीबीकेएस)
2023 – शमी (जीटी)
2022 – चहल (आरआर)
2021 – हर्षल (आरसीबी)
2020 – रबाडा (डीसी)
2019 – ताहिर (सीएसके)
2018 – टाई (पीबीकेएस)
2017 – भुवी (एसआरएच)
2016 – भुवी (एसआरएच)
2015 – ब्रावो (सीएसके)
2014 – मोहित (सीएसके)
2013 – ब्रावो (सीएसके)
2012 – मोर्कल (डीडी)
2011 – मलिंगा (एमआई)
2010 – प्रज्ञान ओझा (डीसी)
2009 – आरपी सिंह (डीसी)
2008 – तनवीर (आरआर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here