Babuji Kailash Narayan सारंग स्मृति टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

0

भोपाल: चेतक ब्रिज स्थित गौतम नगर खेल मैदान पर आयोजित स्वर्गीय बाबूजी कैलाश नारायण सारंग स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ।इस मौके पर खेले गए उद्घाटन मुकाबले में शारिक एकादश ने मीडिया एकादश को 6 विकेट से पराजित किया। जेपी यादव और मोनू गोहल को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

उद्घाटन मुकाबले में मीडिया 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुकेश विश्वकर्मा के 29 और अक्षत शर्मा 35 के रनों की मदद से निर्धारित 8 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। शारिक अहमद फैंस क्लब की ओर से जेपी यादव ने 3 और मोनू गोहल ने 1 विकेट लिया।

102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शारिक अहमद फैंस की टीम एक समय 20 रनों पर 4 विकेट गवा चुकी थी उसके बाद जेपी यादव के आतिशी 57 और मोनू गोहल के आक्रामक 36 की मदद से 7.1 ओवरो में 4 विकेट के नुकसान पर 102 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। वीडियो एकादशी की ओर से विक्रम अहिरवार ने दो ,अश्विन ने एक और एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। मैन ऑफ द मैच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेपी यादव और मोनू गोहल को संयुक्त रूप से दिया गया ।

उससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ पार्षद वार्ड- 58 राकेश यादव, पार्षद वार्ड – 70 अशोक वाणी, पार्षद वार्ड – 44 विमलेश ठाकुर, पार्षद वार्ड – 69 सूर्यकांत गुप्ता ,युवा नेता भाजपा लोकेश दुबे एव प्रतियोगिता के आयोजक शारिक अहमद की अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर गौरव चौहान, तारिक अहमद, मुकेश ठाकुर व क्रिकेट अंपायर आशीष आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here