Riyan Parag ने अपनी बल्लेबाजी से खूब प्रभावित किया, धोनी के साथ खेल चुके हैं रियान के पिता

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स भले ही फाइनल तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन इस टीम के युवा खिलाड़ी रियान पराग ने अपनी बल्लेबाजी से खूब प्रभावित किया। रियान पराग ने थ्रूआउट सीजन खूब रन बनाए (16 मैचों में 573 रन) और इस बार वो बतौर अनकैप्ड प्लेयर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। पराग ने इस सीजन में चार अर्धशतकीय पारी खेली और वो इस सीजन में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे रन ठोकने वाले बैट्समैन भी रहे।

आईपीएल 2024 में पराग ने सबसे बड़ी पारी नाबाद 84 रन की खेली और 40 चौके और 33 छक्के भी जड़े। रियान पराग अभी 23 साल के हैं और भारतीय टीम के लिए डेब्यू नहीं कर पाए हैं। पराग फिलहाल घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और इसके अलावा वो साल 2019 से आईपीएल में भी खेल रहे हैं। रियान पराग की कमाई का मुख्य जरिया घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और एड है और इसके जरिए ही उन्होंने इतनी छोटी उम्र में अपनी नेटवर्थ करोड़ों में पहुंचा दी है।

पराग ने साल 2019 में पहली बार आईपीएल खेला था और उन्हें राजस्थान की टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। 2019 से लेकर 2021 तक वो इस टीम का हिस्सा रहे, लेकिन साल 2022 में एक बार फिर से उन्हें राजस्थान फ्रेंचाइजी ने 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा था और 2024 तक वो इसी टीम का हिस्सा हैं।

आईपीएल के पिछले 6 सीजन से रियान पराग ने 12 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके अलावा वो घरेलू क्रिकेट के जरिए भी कमाई करते हैं जिसमें वो असम के लिए खेलते हैं साथ ही वो रेड बुल और रूटर जैसी कंपनियों का भी प्रचार करते हैं। उनकी अब तक की कुल कमाई 15 करोड़ रुपये है। रियान को गाने सुनना और यात्रा करना काफी पसंद है तो वहीं उनके पास होंडा सिटी और मारुति सुजुकी ब्रेजा जैसी कारें हैं।

रियान पराग के पिता का नाम पराग दास है जो पूर्व डोमेस्टिक क्रिकेट प्लेयर रह चुके हैं और वो रेलवे के लिए भी खेल चुके हैं। रियान के पिता जब रेलवे के लिए खेलते थे तो उन दिनों एमएस धोनी भी रेलवे के लिए खेलते थे और दोनों एक-दूसरे के साथ खेल चुके हैं। रियान की मां बरुआ दास भी 50 मीटर की फ्रीस्टाइल स्विमर रह चुकी हैं और एशिया चैंपियनशिप साथ ही एसएसएफ खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं।

भारतीय क्रिकेटर तथा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रियान पराग की फैमिली की बात करें तो उनका जन्म 10 नवंबर 2001 को असम के गुवाहाटी जिले में हुआ तथा उनके पिताजी का नाम पराग दास है जो पूर्व डोमेस्टिक क्रिकेट प्लेयर रह चुके हैं तथा वह रेलवे के लिए खेल चुके हैं तथा उनके माता जी का नाम मिथु बरुआ दास है जो 50 मीटर फ्री स्टाइल में एक पूर्व स्विमर है जिन्होंने एशिया चैंपियनशिप और एसएसएफ खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here