भोपाल: चेतक ब्रिज स्थित गौतम नगर खेल मैदान पर आयोजित स्वर्गीय बाबूजी कैलाश नारायण सारंग स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दो मुकाबले खेले गए जिसमे एमजी ओर डीसीसी 11 ने जीत दर्ज की।
पहला मुकाबला एमजी इलेवन और बीपीसीएल के बीच खेला गया जिसमें एमजी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मकबूल के आतिशी 25 गेंदों में 135 और टीम के कप्तान मोनू गोहल के 16 गेंदों में धुंआधार आक्रमक 40 रनों के सहारे निर्धारित 8 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए।185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीपीसीएल की टीम निर्धारित 8 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना सकी।एमजी इलेवन की ओर से चंदन शर्मा ने 3 विकेट लिए। इस प्रकार यह मैच एमजी इलेवन ने 138 रनों के भारी अंतर से जीता। मैन ऑफ द मैच एमजी इलेवन के मकबूल को दिया गया।

दूसरा मुकाबला डीसीसी इलेवन और अलमास जवाहर इलेवन के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अलमास जवाहर इलेवन की टीम ने योगेश के 24 और फुरकान के 20 रनों की मदद से निर्धारित 8 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाए। डीसीसी की ओर से राहुल पॉल ने 2 ओवरों में 3 रन देकर 3 विकेट लिए।69 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीसी की टीम ने विशाल के आतिशी 14 गेंदों में 33 रनों की मदद से 3 विकेट के नुकसान पर 7.1 ओवरों में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस प्रकार यह मैच डीसीसी ने 7 विकेटो से जीता।मैन ऑफ द मैच डीसीसी के राहुल पॉल को दिया गया।


