T20 World Cup: डक पर आउट हुए बिना कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन, इंटरनेशनल रन बनाने से हैं इतने दूर

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों अपने प्राइम फॉर्म में हैं। कोहली ने आईपीएल 2024 का समापन टॉप स्कोरर के तौर पर किया और सबसे ज्यादा 741 रन बनाए। टीम इंडिया उम्मीद करेगी कि कोहली अपने इस फॉर्म को इस वर्ल्ड कप में भी जारी रखें और टीम के लिए खूब रन बनाएं। ऐसा माना जा रहा है कि कोहली का ये आखिरी टी20 वर्ल्ड कप हो सकता है और इस स्थिति में कोहली भी पूरा जोर लगाएंगे कि वो टीम के काम आएं और उनके बल्ले से रन निकले। कोहली के नाम पर वर्ल्ड कप में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन बिना डक पर आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान भी उनके नाम पर ही है।

विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में शीर्ष स्कोरर हैं और कमाल की बात ये है कि उन्होंने जितने भी टी20 वर्ल्ड कप खेला है उसमें एक बार भी डक पर यानी जीरो पर आउट नहीं हुए हैं। वो इस टूर्नामेंट में डक पर आउट हुए बिना सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। कोहली ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अब तक 27 मैच खेले हैं और इनकी 25 पारियो में वो एक बार भी शून्य पर आउट नहीं हुए हैं। कोहली ने इस मैचों में सबसे ज्यादा 1141 रन बनाए हैं।

इस टूर्नामेंट में डक पर आउट हुए बिना सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में एबी डिविलियर्स दूसरे स्थान पर हैं और उनके नाम पर 717 रन हैं तो वहीं शोएब मलिक इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं और शून्य पर आउट हुए बिना उन्होंने इसमें 646 रन बनाए थे। इस लिस्ट में 617 रन के साथ मार्टिन गप्टिल चौथे नंबर पर हैं जबकि युवराज सिंह 593 रन के साथ 5वें स्थान पर हैं। केविट पीटरसन लिस्ट में छठे नंबर पर 580 रन के साथ मौजूद हैं।

टी20 विश्वकप में बिना शून्य पर आउट हुए सबसे ज़्यादा रन
1141 रन – विराट कोहली
717 रन – एबी डिविलियर्स
646 रन – शोएब मलिक
617 रन – मार्टिन गप्टिल
593 रन – युवराज सिंह
580 रन – केविन पीटरसन

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली के पास 27,000 इंटरनेशनल रन पूरा करने का बेहतरीन मौका है। इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली ने अब तक खेले 522 मैचों की 580 पारियों में 26733 रन बनाए हैं और टी20 वर्ल्ड कप में अगर वो 267 रन बना लेते हैं तो इस आंकड़े को छू लेंगे और इंटरनेशनल क्रिकेट में 27,000 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। कोहली से पहले ये कमाल अब तक सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा और रिकी पोंटिंग कर चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली अभी चौथे स्थान पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here