जिला ट्रायथलान प्रतियोगिता 2 जून को साइ सेंटर भोपाल में

0

भोपाल: जिला ट्रायथलॉन प्रतियोगिता का आयोजन 02 जून 2024 को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई ) सेंटर ग्राम गोरा भोपाल में किया जा रहा है। इसमे सब जूनियर , जूनियर, सीनियर बालक बालिका वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित की जावेगी।इस बार विशेष रूप से Micro मिनी वर्ग जिसमे 08 साल से लेकर 10 तक के बालक बालिकाएं भाग ले सकती है इसके साथ साथ मास्टर्स एथलिट के लिए भी प्रतियोगिता आयोजित की जावेगी।

प्रतियोगिता में तैराकी, साइकिलिंग और दौड़ का आयोजन किया जावेगा। जो खिलाडी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते है वो फार्म इत्यादि के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते है| आर डी झा – 9425689018 , ब्रजभान सिंह धाकड़ -8817668220।

प्रतियोगिता सुबह 6:00 बजे से आयोजित की जावेगी।प्रतियोगिता हेतु स्पॉट एंट्री की भी व्यवस्था रहेगी जिसमे खिलाडी 01jun को सुबह 6 बजे से पहले एंट्री ले सकते है। जिला प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर भोपाल जिले की टीम का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया जावेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here