FIH प्रो लीग भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा

0

नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के लंदन चरण के अपने दूसरे मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। रविवार को मेजबान ने भारत को 1-3 से हराया। शनिवार को हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-0 से हराया था लेकिन रविवार को भारतीय टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखने में नाकाम रही।

ग्रेट ब्रिटेन के लिए बंडुराक निकोलस ने दो (दूसरे और 11वें मिनट में) गोल किए। मेजबान टीम के लिए कैलनन विल (47वें मिनट) ने भी एक गोल किया। वहीं, भारत के लिए सिर्फ एक गोल अभिषेक ने किया। उन्होंने 35वें मिनट में गोल किया। भारत को आठ पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम इनमें से किसी को भी गोल में तब्दील नहीं कर सकी।

इस मैच में ग्रेट ब्रिटेन को भी पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले थे, लेकिन वह भी इनमें से किसी पर गोल नहीं कर पाई। भारत एफआईएच तालिका में ग्रेट ब्रिटेन से एक स्थान आगे तीसरे स्थान पर है। अब भारतीय टीम अपने अगले मैच में आठ जून को जर्मनी से भिड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here