World tour Athletics : एथेलेटिक्स अकादमी की दीक्षा ने जीता कांस्य पदक

0

भोपाल। 31 मई से 01 जून 2024 तक World Continental tour Level -c Athletics competition का आयोजन नेशविल (यूएसए) मे किया गया। नेशविल (यूएसए) में आयोजित इस चैम्पियनशिप में एथेलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी दीक्षा ने कंास्य पदक अर्जित कर देश को गौरवान्वित किया।

प्रतियेागिता में भारत का प्रतिनिधितव करते हुये एथेलेटिक्स अकादमी खिलाड़ी दीक्षा ने 1500 मी. महिला वर्ग स्पर्धा में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुये 04:09.9़6 समय के साथ 50.26 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक अर्जित किया। प्रथम स्थान पर यूएसए की खिलाड़ी एलेक्सिना ट्युबेल ने 04:08.86 समय के साथ 50.72 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक और द्वितीय स्थान पर यूएसए के ही खिलाड़ी जेनीफर रंडल्ल ने 04:09.46 समय के साथ 50.02 अंक प्राप्त कर रजत पदक अर्जित किया।

दीक्षा की खेल उपलब्धियां
पिछले सप्ताह 11 मई 2024 को लॉस एंजिलस (यूएसए) में दीक्षा ने 1500 मी. स्पर्धा में 4:04.78 का समय लेकर नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था। इसके अलावा वर्ष 2023 में भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में 4:06.08 क समय लेकर नया मीट रिकार्ड कायम किया था। वर्ष 2023 में एशियन गेम्स हांगजाउ (चीन) में प्रतिभागिता की थी। एथेलेटिक्स अकादमी की खिलाड़ी दीक्षा अकादमी के प्रशिक्षक एस.के. प्रसाद के मार्गदर्शन में प्रषिक्षणरत् है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here