World Athletics Tour : मप्र अकादमी के एथलीट देव मीणा ने ताईवान में जीता रजत

0

भोपाल। 30 मई से 03 जून 2024 तक Athletics Open Championship & World Athletics Continental Tour का आयोजन ताईवान में किया गया। ताईवान में आयोजित इस चैम्पियनशिप में एथेलेटिक्स अकादमी के देव मीणा ने पोल वाल्ट में रजत पदक अर्जित कर देश को गौरवान्वित किया। प्रतियेागिता में भारत का प्रतिनिधितव करते हुये एथेलेटिक्स अकादमी के पोल वोल्ट खिलाड़ी देव मीणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुये 5.10 मी. की छलांग लगाकर द्वितीय स्थान हासिल करते हुये रजत पदक प्राप्त किया। प्रथम स्थान पर ताइपे (चीन) के खिलाड़ी यांग फु हॉग ने 5.10 मी की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक और तृतीय स्थान पर ताइपे (चीन) के खिलाड़ी चेंग ची हॉंग ने 4.80 मी की छलांग लगाकर कांस्य पदक प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि स्वर्ण पदक जीतने वाले ताइपे (चीन) के खिलाड़ी यांग फु हॉग ने 5.10 मी की ही छलांग लगाई थी। लेकिन उन्होंने प्रथम प्रयास में यह सफलता अर्जित की थी। अकादमी के देव मीणा ने दूसरे प्रयास में 5.10 मी. की छलांग लगाई इसलिए उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि ताईवान में प्रतियोगिता के दौरान भारी बारिश हो रही थी, लेकिन देव मीणा ने अथक प्रयास करते हुये भारत को रजत पदक दिलाया।

देव मीणा की खेल उपलब्धि
वर्ष 2022 के खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में नया खेलो इण्डिया रिकार्ड बनाया था। वर्ष 2023 में गोवा नेशनल गेम्स में देव मीणा ने 05.16 मी. की छलांग लगाकर मीट रिकार्ड बनाया था। देव मीणा का चयन माह अगस्त 2024 में आयोजित वल्र्ड चैम्पियनशिप पेरू लीमा के लिए भी किया गया है। पोल वोल्ट खिलाड़ी देव मीणा अकादमी के प्रशिक्षक धनश्याम के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत् हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here