कैप क्रिकेट टूर्नामेंट में अरेरा क्रिकेट अकादमी की शानदार जीत

0

केप कप क्रिकेट: मयंक और अरेरा अकादमी के बीच खिताबी मुकाबला कल रविवार को

भोपाल: प्रथम कैप कप टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में आज अरेरा क्रिकेट अकादमी ने कैप क्रिकेट अकादमी को पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका मुकाबला मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी से कल होगा।

मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए कैप क्रिकेट अकादमी ने अरेरा अकादमी की पूरी टीम को 232 रनो के स्कोर पर आल आउट कर दिया। अरेरा अकादमी की और से वेदांत ने सर्वाधिक 87 रन और आर्यन सिंह ने 45 रनो का योगदान दिया। कैप क्रिकेट अकादमी की और से नितिन ने सर्वाधिक 5 विकेट और उमंग ने 4 विकेट चटकाए।

233 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैप क्रिकेट अकादमी मात्र 149 रनो पर आल आउट हो गयी। कैप क्रिकेट अकादमी की और से साहिल ने 32 तथा ऋषभ ने 21 रनो का योगदान दिया। अरेरा अकादमी की और से प्रतीक शुक्ला ने सर्वाधिक 4 विकेट और नीरज ने 3 विकेट लिए। वेदांत को अपनी शानदार 87 रनो की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच अरेरा अकादमी के मुख्य कोच सुरेश चैनानी और क्रिकेट अकादमी और पठान के संचालक ज़ैद अली द्वारा पुरुस्कृत किया गया। कल फाइनल मयंक अकादमी और अरेरा अकादमी के बीच खेला जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here